फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेला संचालन के लिए बनाई उपसमीतियां

मेला संचालन के लिए बनाई उपसमीतियां

Mon, 15 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मेला संचालन के लिए बनाई उपसमीतियां

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नंदासैंण में होने वाले चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन, पर्यटक विकास मेले के सफल संचालन के लिए 13 उपसमितियां का गठन किया गया। नंदासैंण में प्रतिवर्ष 9 नवंबर से 12 नवंबर तक चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में स्थानीय परंपराओं और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के सफल संचालन के लिए सांस्कृतिक, सुरक्षा, लेखा एवं भंडार, जलपान, लक्की ड्रा, दुकान एवं स्टॉल, पुरस्कार सहित 13 उपसमितियां का गठन किया गया। साथ ही पूर्व विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी और विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को संरक्षक की भूमिका में रखा गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरासैंण के प्रधानाध्यापक मुकेश नेगी को मेला प्रवक्ता और अरुण मैठाणी को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। निर्णय लिया गया कि समिति साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पत्रकारिता, खेलकूद, कृषि, उद्यान आदि क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मान दिया जाएगा। बैठक मेें जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी, अशोक चौधरी, मेला समिति के उपाध्यक्ष गबर सिंह रावत, जगदीश मलेठा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली और विजया चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी, गोविंद सिंह भंडारी, हरेंद्र सिंह चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed