{"_id":"5bc0d2bcbdec226934562791","slug":"15393634887-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणबगड़ में लगा दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणबगड़ में लगा दो घंटे जाम
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। जीत सिंह मार्केट में शुक्रवार को एक ट्रक के कारण यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में विभिन्न टैक्सी वाहन और शादियों के वाहन भी फंसे रहे। शुक्रवार दोपहर को मलबे से भरा बीआरओ का ट्रक जीत सिंह मार्केट से जा रहा था कि डीजल खत्म होने से बाजार में ही रुक गया। ऐसे में यहां जाम लग गया, जिससे कर्णप्रयाग, थराली, ग्वालदम, देवाल सहित गोपेश्वर और अन्य स्थानों को आने जाने वाले वाहन फंस गए। बीआरओ के पंती डिपो से तेल मंगाया गया और शाम चार बजे ट्रक यहां से गंतव्य को रवाना हुआ। व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलेठा ने बताया कि जाम लगने से करीब सात से अधिक शादी के वाहन भी फंसे रहे। साथ ही नवरात्र पर घर जाने वाले मुसाफिर भी जाम में फंसे रहे।