फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 12 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
स्वामी सानंद की मौत पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
श्रीनगर। गंगा की निर्मलता व अविरलता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देेने वाले स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) को यहां विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोलापार्क में प्रगतिशील जनमंच, किसान मंच, छात्र संगठन आइसा और जय हो सहित अन्य संगठनों ने गोलापार्क में सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में कहा गया कि केंद्र व राज्य सरकार के निकम्मेपन से गंगा के संरक्षण के लिए 111 दिन से भूख हड़ताल कर रहे संत ने अपना जीवन त्याग दिया। सानंद गंगा में अवैध खनन रोकने और अंधाधुंध जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करने के लिए लड़ते रहे। वहीं सरकारें गंगा संरक्षण के नाम पर पैसा बहाती रहीं। प्रदर्शनकारियों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने और सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन में अनिल स्वामी, भोपाल चौधरी, अंकित उछोली, शिवानी पांडेय, अतुल सती, विनोद चमोली, प्रदीप पंवार व आयुष मियां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed