{"_id":"5bc0cb3ebdec2269845a8c57","slug":"153936157116-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने अनशनकारी, तहसीलदार को खाली हाथ लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं माने अनशनकारी, तहसीलदार को खाली हाथ लौटाया
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छह सूत्री मांगों के लिए अनशन पर बैठे पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल को मनाने पहुंचे तहसीलदार को बैरंग लौटना पड़ा। छात्रों ने कहा कि मांगों पर लिखत आश्वासन के बाद ही वार्ता की जाएगी।
शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के पत्र को लेकर अनशन स्थल पहुंचे तहसीलदार को छात्रों ने खाली हाथ लौटा दिया। विधायक की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि छात्रों की मांग को शासन स्तर तक पहुंचाया गया है, जिन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर छात्रों ने कहा कि जब तक उन्हें शासन प्रशासन की ओर से स्पष्ट लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने के लिये बने न्याय मंच ने छात्रों की मुहिम को समर्थन देते हुए जायज बताया। मंच के संयोजक जेपी बडोनी के कहा कि पहाड़ों में शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सेवाओं में सुविधाओं का टोटा होना गंभीर समस्या है। जिसका निराकरण सरकार को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। इस मौके पर छात्रों की मुहिम को समर्थन देने वालों में समाजसेवी स्वामी विनोद महाराज, चंद्रशेखर भट्ट, प्रभुदयाल, सीपी शर्मा, विक्रम, व संजय आदि शामिल थे।