फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुनिकीरेती में कल से शुरू होगा दूसरे चरण का सर्वेक्षण

मुनिकीरेती में कल से शुरू होगा दूसरे चरण का सर्वेक्षण

Tue, 09 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
मुनिकीरेती में कल से शुरू होगा दूसरे चरण का सर्वेक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से शहर में दूसरे चरण का स्वच्छता सर्वेक्षण बुधवार से शुरू किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में शामिल संस्थानों का सर्वे किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को मुनिकीरेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे दौर में बुधवार से आश्रम, होटल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता मानकों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों का सर्वे किया जाएगा। इसमें कूड़ेदान का प्रयोग, यूजर चार्ज भुगतान और स्वच्छता जागरुकता आदि मानक तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नगर पालिका के 11 वार्डों में यह सर्वेक्षण होगा। दूसरे दौर में स्कूली बच्चों और संस्थाओं के साथ मिलकर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर वॉल पेंटिग कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें गंगा, पर्यावरण और शहर को स्वच्छ रखने संबधित जागरुकता संदेश लिखे जाएंगे। सर्वेक्षण के अंत में विभिन्न श्रेणियों में रैकिंग प्रदान की जाएगी, जिसके आधार पर विजताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed