फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंथन टीम आठ विकेट से जीती

मंथन टीम आठ विकेट से जीती

Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
मंथन टीम आठ विकेट से जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। दून इंस्टीट्यूट मैदान श्यामपुर में दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम पंडित जवाहर लाल नेहरू अंडर-19 स्मृति क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन का पहला मुकाबला मंथन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली व आस्था क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला गया। आस्था क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी करते हुए निधारित 25 ओवरों में 140 रन बनाए। पंकज ने 46 व शान ने 16 रन बनाए। मंथन क्रिकेट एकेडमी की ओर से निखिल ने 4 व गगन व आकाश ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी मंथन की टीम ने 9.3 ओवरों में 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया, जिसमे निहाल ने 60 व हिमांशु ने 59 रन बनाये। आस्था क्रिकेट एकेडमी की ओर से सचिन ने 2 विकेट लिए। निहाल मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं दूसरा मैच नार्थ एक्स क्रिकेट एकेडमी दिल्ली व दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ऋषिकेश के बीच खेला गया। जिसमे नार्थ एक्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर दून स्टार्स एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवरों में 188 रन बनाए, जिसमे बिन्नी ने नॉटआउट 105 व अग्रिम भंडारी ने 53 रन बनाए। नार्थ एक्स की ओर से अजीम शाह व अजय ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी नार्थ एक्स क्रिकेट एकेडमी 15.4 ओवरों में 103 रन ही बना पाई। जिसमे गौतम ने 18 व कुनाल ने 11 रन बनाए । दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश खरोला ने 3 व अनिकेत खरोला व शिवांश कलुड 2-2 विकेट लिए। दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने मैच 85 रन से जीत लिया । बिन्नी मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के अंपायर मनदीप व आंतरिक रहे। इस मौके पर धनपाल खरोला, तेजेंद्र, मोंटू, संजीव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed