{"_id":"5bba6b2f867a554468075d07","slug":"153894376710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का राज्यपाल व सीएम ने किया स्वागत
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वागत किया। अपराह्न में प्रधानमंत्री दिल्ली वापस चले गए। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से रविवार को दस बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूडी आदि ने अगवानी और स्वागत किया।
स्वागत के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हैलीकाप्टर से देहरादून चले गए। कार्यक्रम में अधिक समय लगने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब ढाई बजे के आसपास वापस जौलीग्रांट आए। इसके बाद विमान से दिल्ली चले गए। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता रखा गया।