{"_id":"5bb7c262867a5534fc2962d2","slug":"15387694831416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 16 बॉलीवाल प्रतियोगिता का फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 16 बॉलीवाल प्रतियोगिता का फाइनल आज
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-16 वॉलीबाल का फाइनल आज
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। दि होराइजन स्कूल के तत्वावधान में शुक्रवार को अंडर-16 वॉलीबाल डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। डोईवाला स्थित विद्यालय खेल मैदान में आयोजित खेल का शुभारंभ कैप्टल एके शर्मा ने किया। पहले दिन का मैच होराइजन व होप वेे के बीच खेला गया। इसमें होराइजन ने होप वे को 25-14 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मैच कैंटकरी बेल व हिमालयन पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें हिमालयन पब्लिक स्कूल ने 25-8 से जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला पीवाईडीएस व द प्रेेजीडेंसी के बीच हुआ। इसमें पीवाईडीएस ने प्रेजीडेंसी को 25-21 से मात दी। चौथा मैच संगम चिल्ड्रन एकेडमी व गुरु राम राय के बीच खेला गया। इसमें गुरु राम राय ने संगम चिल्ड्रल एकेडमी को 25-20 से हराकर मैच अपने पक्ष में किया। सेमीफाइनल में होराइजन पब्लिक स्कूल व पीडीवाईएस ने जगह बनाई है। सेमीफाइनल और फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा, सागर मनवाल, सुशीला बिजल्वाण, राहुल चौहान, अनुराग, राज सिंह, गीता सूद, संदीप मेहता आदि मौजूद रहे।