फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शताब्दी समारोह में दिखेगी प्रथम विश्व युद्घ की झलक

शताब्दी समारोह में दिखेगी प्रथम विश्व युद्घ की झलक

Fri, 05 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी समारोह में दिखेगी प्रथम विश्व युद्घ की झलक
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज के 100 साल पूरे होने पर होने वाले शताब्दी समारोह में प्रथम विश्व युद्ध की झलक दिखेगी। आयोजन समिति ने केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के संस्कृति विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी है। 26 अक्तूबर से यह चार दिवसीय आयोजन होगा। नाटक के माध्यम से इस कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी और गढ़वाल राइफल के सैनिकों की वीरता का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1918 में कर्णप्रयाग (तब अपर गढ़वाल का केंद्र बिंदु) में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की मांग पर वर्नाकुलर अंग्रेजी माध्यम के मिडिल स्कूल की स्थापना की गई थी। इसके 100 साल पूरे होने पर वीसी स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में समिति प्रथम विश्वयुद्ध के उस भाग का मंचन करेगी जिसमें स्व. दरवान सिंह नेगी के नेतृत्व में गढ़वाल राइफल की टुकड़ी ने दुश्मनों को हराया था। आयोजन समिति के सचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग को नाटक की जिम्मेदारी दे दी है। इसमें हंस फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं की मदद भी ली जाएगी। शताब्दी समारोह में शांति कुंज हरिद्वार, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और झाकियां, गढ़वाल राइफल के कार्यक्रम, यूथ फाउंडेशन, पूर्व सैनिक सम्मेलन, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिताएं, गंगा आरती सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम होंगे। समिति के अरविंद चौहान ने बताया कि समारोह के दौरान कई हस्तियों को वार मेमोरियल गौरव सम्मान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed