फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नवंबर में होगी गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा

नवंबर में होगी गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
नवंबर में होगी गढ़वाल विवि की प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए सभी विभागों ने विवि को सीटों का ब्योरा भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं के संबंधों में कुलपति से वार्ता की। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष मंजीत रावत, पूर्व विवि प्रतिनिधि अरुण नेगी व सत्यम कालड़ा ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द कराए जाने की मांग भी की। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि विवि प्रशासन प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े में आयोजित करने पर विचार कर रहा है, जिसके लिए सभी विभागों से सीटों का ब्योरा भी मांगा गया है। बताया जा रहा है कि सभी विभागों ने विवि प्रशासन को प्री-पीचडी के लिए सीटों का विवरण गढ़वाल विवि को उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा छात्रों ने चौरास व बिड़ला परिसर में कूड़ेदान लगाए जाने, परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वार्ता में अरुण नेगी व मंजीत रावत ने वार्ता करने वालों में मानवेंद्र राणा, भूपेंद्र कुंवर, सुभाष रावत, राहुल नेगी, दीपक नेगी, आकांक्षा बिष्ट, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed