{"_id":"5bb790b9867a553563024073","slug":"153875677111-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र नेता का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र नेता का अनशन शुरू
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की समस्याओं का समाधान न होने पर महाविद्यालय के विवि प्रतिनिधि संजय भट्ट अनशन पर बैठ गए है। इस मौके पर छात्रों ने प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर जमकर नारेबाजी की।
शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत सिंह रावत की अध्यक्षता में छात्रों ने उच्चशिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छह सूत्री मांगों के लिए विवि प्रतिनिधि संजय भट्ट आमरण अनशन पर बैठ गए। छात्रों का आरोप था कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को 21 सितंबर को देहरादून में महाविद्यालय में छात्रावास व कक्षा कक्षों का निर्माण, प्रयोगशाला उपकरणों व फर्नीचर की व्यवस्था, एनसीसी शुरू करने , एमए स्तर पर अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास व संस्कृत विषयों की स्वीकृति, महा विद्यालय में विगत एक वर्ष से रिक्त अंग्रेजी व शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक की तैनाती सहित महाविद्यालय परिसर से एनएचपीसी कार्यालय आदि को हटाए जाने की मांग की गयी थी, जिस पर उन्होंने छात्रों को तत्काल समस्या को हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। साथ ही छात्रों ने क्षेत्रीय विधायक पर भी उपेक्षापूर्ण नीति का आरोप लगाया। इस मौके पर पहाड़ी छात्र सेना प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष कुसुम राणा, सचिव राधा रावत ,सह सचिव रश्मि, छात्रा प्रतिनिधि काजल, पूर्व अध्यक्ष सूरज, पूर्व कोषाध्यक्ष मोनिका डोबरियाल, आशीष ध्यानी व सरिता आदि मौजूद थे।