{"_id":"5bb790b6867a5507b0027668","slug":"15387567689-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवहार कुशल लोगों को तैनात किया जाए छात्रों से संबंतिध विभागों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवहार कुशल लोगों को तैनात किया जाए छात्रों से संबंतिध विभागों में
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की छवि बेहतर बनाने के लिए अब शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव का कहना है कि छात्रों से सीधे तौर पर जुड़े विभागों में व्यवहार कुशल कर्मचारियों को तैनात किया जाना चाहिए।
गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र सिलवाल ने कहा कि विवि की छवि को बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व छात्रों को एक जुट होकर आगे आना होगा। सिलवाल ने कहा कि छात्रों का सीधा संबंध उपाधि, परीक्षा, माइग्रेशन जैसे विभागों से होता है और छात्रों को इन्हीं विभागों से शिकायत भी होती है। इन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का व्यवहार कुशल होना जरूरी है। छात्रों से सीधे तौर पर जुड़े विभागों में तैनाती के लिए कर्मचारियों की व्यवहार कुशलता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सिलवाल ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में कुलपति व कुलसचिव से वार्ता की जाएगी। यहां बता दें कि स्वयं कुलपति विवि की छवि को लेकर गहरी चिंता जता चुकी हैं। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने विवि की बेहतर छवि के लिए सभी को बेहतर प्रदर्शन करने की नसीहत भी दी है।