{"_id":"5bb790af867a55074c4ffe69","slug":"15387567617-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पकारों ने दी श्रीकोट व श्रीनगर के व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पकारों ने दी श्रीकोट व श्रीनगर के व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध श्रीनगर। स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी में अपनी दुकानें लगाने आए हस्त शिल्पकारों को यहां के व्यापारियों के विरोध के चलते लौटना पड़ा। शिल्पकारों ने यहां के कुछ व्यापारियों के खिलाफ अभद्रता और सामान जलाने के धमकी देने की तहरीर कोतवाली में दी है।
काशीपुर जसपुर ब्लाक प्रिंटिंग सोसाइटी की ओर से एक अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई जानी थी, जिसमें अपनी दुकान लगाने के लिए हस्तशिल्पियों ने स्थानीय प्रशासन से विधिवत अनुमति भी ली थी। हस्तशिल्पकारी मोहम्मद अंसार ने बताया कि कुछ व्यापारियों ने उनके माल पर आग लगाने की धमकी तक दे डाली। स्थानीय प्रशासन से सहयोग न मिलने पर उन्होंने जीआईएंडटीआई मैदान छोड़ कर श्रीकोट में प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया। यहां हस्तशिल्पकारों ने व्यापार मंडल से सहमति भी ली। अंसारी ने बताया कि जैसे ही हस्तशिल्पकार श्रीकोट सामान लेकर पहुंचे तो कुछ व्यापारियों ने यहां भी उनसे अभद्रता कर धमकी दी। अंसारी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने भी उनका कोई सहयोग नहीं किया, जिससे उन्हें प्रदर्शनी लगाए बिना ही लौटना पड़ा। मोहम्मद ने बताया कि प्रदर्शनी न लगने से उन्हें करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। इन हस्तशिल्पियों ने श्रीनगर व श्रीकोट के कुछ व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच श्रीकोट चौकी प्रभारी एसआई महेश रावत को सौंपी गई है।