{"_id":"5bb648a8867a55291642dda4","slug":"15386727873-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, गोला व चक्का फेंक, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी एमएल आर्य ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए खेलों को आवश्यक बताया।
बृहस्पतिवार को एनआईटी के खेल मैदान में विकासखंड खिर्सू के विभिन्नि विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस मौके पर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, अनूप रावत द्वितीय व करन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में आशा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व सोनाली तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ में सुबोध पहले, अमन दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, तानिया द्वितीय व आयशा तृतीय रही। इसके अलावा गोला फेंक में अनूप व ममता को पहला, तुषार व दुर्गा को दूसरा और विवेक व शिल्पी कंडारी को तीसरा स्थान मिला। चक्का फेंक प्रतियोगिता में कृष्ण व हिमानी, अनीस कठैत व खुशी तथा पवन व शिल्पी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। दूसरी ओर, गोला फेंक में सिमरन ने पहले स्थान पर बाजी मारी। रुचि ने दूसरे और तानिया ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई। आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में अर्जुन, पूजा राणा, शिवमं व आंचल प्रथम, विशाल, आरती, सुमित व तान्या द्वितीय तथा शेखर रावत, दुर्गा, मोहित व दीक्षा तृतीय रही।