{"_id":"5bb648a5867a55295452cf92","slug":"1538672783205-3-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 और 3 हजार मीटर की वॉक रेस में परमजीत और गार्गी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 और 3 हजार मीटर की वॉक रेस में परमजीत और गार्गी ने पाया पहला स्थान
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। 18वीं शीतकालीन ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। 5000 मीटर बालक वर्ग की वॉक रेस में परमजीत बिष्ट ने प्रथम, किशन ने द्वितीय और विवेक बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 3000 मीटर वॉक रेस में गार्गी ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता का खंड शिक्षाधिकारी डीएल टम्टा ने शुभारंभ किया। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में तिलक प्रथम, रोहित द्वितीय और रोबिन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में विशाल-शशिकला, राज खत्री-अंजलि और अभिषेक-माधुरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अमन पुरोहित ने प्रथम, तिलक ने द्वितीय व राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में राहुल बिष्ट-निकिता, विशाल-अंजलि, सुशील-अंबिका, अंडर 17 वर्ग के गोला फेंक में सौरभ सिंह-अंजलि, शुभम-भावना, अभिषेक नेगी-प्रतिभा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक बालिका वर्ग में अंजलि, प्रतिभा, दीक्षा और भाला फेंक में अंजलि, प्रिया और मीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। इस मौके पर जिला समन्वयक केसी पंत, व्यायाम शिक्षक एनएस सती, जीएस धर्म्वाण, अजीत नेगी, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, पृथ्वी रावत, जयदीप झिंक्वाण, रघुनाथ बुटोला, संगीता, सुनीता, रेखा, हरीश टम्टा, अवतार रावत, दिनेश कनियाल, शशिकांत, दिव्या पंवार और लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद थे।