फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जुमलों से जनता को बरगला रहे हैं भाजपाई: कांग्रेस

जुमलों से जनता को बरगला रहे हैं भाजपाई: कांग्रेस

Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जुमलों से जनता को बरगला रहे हैं भाजपाई: कांग्रेस

विज्ञापन
गैरसैंण। महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। जनप्रतिनिधि वोट मांगकर लापता हो गए हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है और शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने महंगाई पर रोक लगाने और युवाओं को रोजगार देने की मांग के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा।

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरचंद्र सिंह गढ़वाली और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान से तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की ओर से विधानसभा में स्वीकृत सड़कों और बीस से अधिक विकास योजनाओं के काम वर्तमान सरकार ने रोक दिए हैं। सड़कों पर डामरीकरण नहीं हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, अनुसूचित जाति के ब्लाक अध्यक्ष धनी राम, ललित मोहन शाह, वीरेंद्र लाल आर्य, गोपाल दत्त पंत, मनवर सिंह पंवार, पूरन सिंह नेगी, कृष्णा नेगी और दीवान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed