फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिमालयन चैलेंज कार रैली का किया स्वागत

हिमालयन चैलेंज कार रैली का किया स्वागत

Wed, 03 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन चैलेंज कार रैली का किया स्वागत

विज्ञापन
आदिबदरी। हिमालयन चैलेंज कार रैली के यहां पहुंचने पर लोगों ने कार रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल करीब 80 साल पुरानी कारों को देखने के लिए लोग रोमांचित दिखे।
बुधवार सुबह कार रैली जिले के गौचर, कर्णप्रयाग, सिमली होते हुए आदिबदरी से गुजरी। यहां पहुंचने पर लोगों ने रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल ब्रिटेन के जॉन स्मिथ ने बताया कि रैली का मार्ग चुनौतीपूर्ण है। रैली में सभी वर्ष 1925 से 1931 तक पुराने मॉडल की कारें हैं, जिसमें मर्सडीज, मॉरिस आक्सफोर्ड, वैंटली डर्बी, एंबेसडर, वैटले सहित दो दर्जन से अधिक देशों की कई पुरानी कारें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रैली का समापन यूपी के आगरा में होगा। जॉन स्मिथ ने बताया कि उन्हें उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत भाया। कारों के शौकीन सुनील रावत, देवेंद्र पैलू और पवन चमोला ने पुराने समय की कारों को देखना एक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन


हिमालय संरक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील
नारायणबगड़। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की ओर से चलाए जा रहे हिमालय संरक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पिंडर घाटी के नारायणबगड़, मींगगदेरा, हरमनी, कुलसारी, थराली, तुगेश्वर, तलवाड़ी, देवाल और ग्वालदम में व्यापारियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, प्रांतीय महामंत्री महेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री कुलदीप वर्मा आदि ने कहा कि 4 अक्तूबर को देहरादून से शुरू होने वाली हिमालय संरक्षण अभियान रैली सात को अक्तूबर को कर्णप्रयाग पहुंचेगी। इस दौरान कर्णप्रयाग में जिले के सभी व्यापारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी जुटेंगे। इस मौके पर थराली के दलीप सिंह नेगी, नारायणबगड़ विनोद मलेठा और पोखरी के दिग्पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed