{"_id":"5bb4f718867a555b081aa8e3","slug":"1538586371841-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 दिन से बेराधार और अटठू गांवों की सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 दिन से बेराधार और अटठू गांवों की सड़क बंद
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के अट्ठू और बेराधार गांवों को जोड़ने वाली सड़क 22 अगस्त से बंद पड़ी है। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद विभाग 42 दिनों बाद भी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोल पाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द मार्ग न खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लाक के मुख्यालय से अट्ठू और बेराधार के लिए करीब 10 किमी संपर्क सड़क जाती है, जिससे दोनों गांवों की डेढ़ हजार से अधिक आबादी आवागमन करती है। बेराधार के प्रधान मंजू देवी, बीडीसी सदस्य भवानी देवी, उपप्रधान चंद्र सिंह का कहना है कि 22 अगस्त को हुई बारिश से मलबा आने से बेराधार सड़क बंद हो गई थी। तब से लोग 10 किमी पैदल चलकर बाजार तक पहुंच रहे हैं। बीमार लोग अस्पताल तक नही पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण राशन सहित अन्य जरूरी सामग्री के लिए देवाल बाजार पहुंचते हैं, लेकिन सड़क बंद होने से जरूरत की सारी सामग्री नहीं ला पा रहे हैं। यदि मार्ग जल्द नहीं खोला गया तो गांव में जरूरी चीजों का संकट बन जाएगा। ग्रामीणों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की है। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि सड़क खोलने के लिए संबंधित जेई को निर्देशित किया गया था। यदि सड़क नहीं खुली तो जल्द मशीन भेजकर खोल दी जाएगी।