{"_id":"5bb4f714867a557f17446712","slug":"15385863673-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसोस-छात्रों को सांस लेने तक भी नहीं मिलेगी फुर्सत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसोस-छात्रों को सांस लेने तक भी नहीं मिलेगी फुर्सत
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्पर्धाएं खत्म होते ही शुरू हैं परीक्षाएं, छात्र और शिक्षक परेशान
संकुल से जिला स्तर तक की प्रतियोगिता में एक दिन का भी ब्रेक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयी खेल प्रतियोगिता की तैयार की गई समय सारणी में छात्र-छात्राओं को एक दिन का भी ब्रेक नहीं दिया गया है। तीन से आठ अक्तूबर तक संकुल से लेकर जिला स्तर तक की खेल प्रतियोगिता होनी हैं, जबकि नौ अक्तूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को परीक्षा की तैयारी के लिए समय भी नहीं मिल पाएगा। शिक्षा विभाग के इस आदेश पर खिलाड़ियों और शिक्षकों ने नाराजगी जताई।
खेल प्रतियोगिता की समय सारणी के अनुसार तीन को संकुल, 4 व 5 को ब्लॉक और 6, 7 व 8 अक्तूबर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। संकुल स्तर पर विजेता खिलाड़ी को जिला स्तर तक प्रतिभाग करने के लिए एक दिन के आराम का समय भी नहीं मिल पा रहा है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज शाह और जिला मंत्री सुजान सिंह बुटोला का कहना है कि बीते वर्षों तक ब्लॉक से जिला स्तर तक की प्रतियोगिताओं के लिए एक सप्ताह से अधिक का समय दिया जाता था। इस बार ऐसा नहीं किया गया है। सीईओ ललित मोहन चमोला का कहना है कि निदेशालय से ही क्रीड़ा प्रतियोगिता की समय सारणी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र यदि किन्हीं कारणों से अर्द्धवार्षिक परीक्षा से वंचित रहते हैं, तो संबंधित शिक्षकों को उनकी परीक्षा अपने स्तर से कराने के निर्देश दिए जाएंगे।