फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भय से मुक्त कर देती है भागवत कथा : अमीता नंद

भय से मुक्त कर देती है भागवत कथा : अमीता नंद

Tue, 02 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भय से मुक्त कर देती है भागवत कथा : अमीता नंद
भय से मुक्त कर देती है भागवत कथा : अमीता नंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विकासनगर। भागवत पुराण हिंदुओं के 18 पुराणों में से एक पुराण है जो भक्ति योग पर आधारित है। श्रीमद् भागवत कथा मानव को मृत्यु के भय से मुक्त कर देती है। जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा होती है, वही व्यक्ति इस कथा मंडप तक पहुंच पाते हैं।

ये बातें श्रीमद् भागवत कथा समिति हरबर्टपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कथा व्यास शिवोहम बाबा अमीता नंद महाराज ने कहीं। कथा व्यास ने कहा कि जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है। इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है। भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है। यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है। भागवत की भक्ति का आदर्श कृष्ण की गोपियां हैं। गोपियों ने घर नहीं छोड़ा। उन्होंने स्वधर्म त्याग नहीं किया वे वन में भी नहीं गई फिर भी उन्होंने भगवान को प्राप्त कर लिया। भागवत ज्ञान, वैराग्य को जागृत करने की कथा है। ज्ञान और वैराग्य मनुष्य के अंदर हैं, पर वह सोए हुए हैं। इस मौके पर राजपाल चौरसिया, जनार्दन जोशी, रविंद्र बजाज, अमित चौरसिया, दिनेश कौशिक, विनोद कश्यप, रामकुमार, नीरु देवी, काजल, नीलम, केला शर्मा, बीना शर्मा, गीता, प्रीति चौरसिया, अनिता, मनोज, हितेश जोशी, रामकुमार, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed