{"_id":"5bb2540d867a557f032ad85d","slug":"15384135614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर होगी मतपत्रों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर होगी मतपत्रों की जांच
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर की गई शिकायत के संबंध में चुनाव समिति तीन अक्तूबर को मत पत्रों की जांच करेगी। चुनाव समिति ने इस संबंध में कुलपति से अनुमति ले ली है। अध्यक्ष पद पर जय हो छात्र संगठन ने मतगणना के दौरान मतदान से अधिक मतपत्र पाए जाने की शिकायत ग्रेवांस सेल में की है।
बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभाविप के प्रत्याशी संदीप राणा 72 मतों से विजयी रहे थे। चुनाव परिणाम के कुछ दिन बाद जय हो छात्र संगठन के प्रत्याशी अमित प्रदाली ने अध्यक्ष पद पर मतगणना के दौरान मतदान से 42 अधिक मतपत्र पाए जाने की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से की थी। चुनाव अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर जय हो छात्र संगठन ने ग्रेवांस समिति में अपील की थी, जिस पर ग्रेवांस समिति ने चुनाव अधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपना पक्ष रखने के लिए मतपत्रों की जांच की अनुमति कुलपति से मांगी थी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने मत पत्रों की जांच की अनुमति दे दी है।