{"_id":"5bad0787867a550139684b8d","slug":"15380662901-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांग को लेकर धरने पर डटे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांग को लेकर धरने पर डटे अभिभावक
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय आदर्श इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावकों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने कहा कि सरकारी विद्यालय बिना शिक्षकों और संसाधनों के महज शोपीस बने हैं। अभिभावकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
तहसील कार्यालय परिसर में बैठे अभिभावकों ने कहा कि 100 साल पूरे करने वाले वार मेमोरियल जीआईसी को विभाग ने आदर्श तो बना दिया, लेकिन यहां आदर्श जैसा कुछ नहीं है। विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण है। प्रयोगशाला की हालात खराब है। सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों की है। यहां हाईस्कूल में गणित, इंटर स्तर पर भौतिक विज्ञान और गणित सहित वाणिज्य विषय में शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, चिंतामणि सेमवाल, पवन कुमार शाह, दलवीर सिंह नेगी, चंदा राणा, विनीता कंडारी, उर्मिला नेगी, मुन्नी नेगी, पूर्ण सिंह, योगबंर जगवाण, धीरज सिंह, खुशहाल सिंह और रेखा देवी आदि शामिल थे।