{"_id":"5ba6a397867a557e84649aae","slug":"153764749112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग कुंभ में हो योग महोत्सव : स्वामी चिदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग कुंभ में हो योग महोत्सव : स्वामी चिदानंद
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जेके अल्फॉंस व यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा से भेंट की। उन्होंने अगले साल आयोजित होने वाले प्रयाग कुंभ को स्वच्छ और हरित बनाने, योग से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने और आयुर्वेद को विश्व स्तर पर स्थापित करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तर्ज पर प्रयाग कुंभ में योग महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे भारतीय योग को विश्वव्यापी पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत एक आध्यात्म से युक्त राष्ट्र है, यहां आकर व्यक्ति स्वाभाविक तौर पर धर्म से जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की हवा में योग, आयुर्वेद और आध्यात्मिकता मौजूद है। बताया कि परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव को अगले वर्ष 30 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इन 30 वर्षों की योग यात्रा ने विश्व के 100 से अधिक देशों, हजारों की संख्या में योग साधकों, जिज्ञासुओं और योगाचार्यों को अपनी ओर आकर्षित किया है। परमार्थ निकेतन मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री जेेके अल्फॉंस और रीता बहुगुणा ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सुझावों को उपयुक्त बताते हुए उस पर कार्ययोजना बनाने की बात कही।