{"_id":"5ba6a394867a5537ba406091","slug":"15376474889-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पधारों गजानन जी, मेरे घर में ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पधारों गजानन जी, मेरे घर में ...
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी में गणेश महोत्सव के तहत गणेश पूजा उत्सव, त्रिवेणीघाट के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर लोगों ने गंगा आरती में प्रतिभाग किया और भजन कीर्तन में भगवान गणपति का गुणगान किया। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक सौरभ राज ने घर में पधारो गजानन जी..., गणपति बप्पा मोरिया आदि श्रंखलाबद्ध प्रस्तुतियां देकर विघ्न विनाशक श्रीगणेश का गुणगान किया। इसके साथ ही गायक अंकुर शर्मा, प्रियांशु गुप्ता ने भी कई आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी। धार्मिक अनुष्ठान में पं. जगदीश जोशी, गोविंद शर्मा, मणिराम पैन्यूली, सुशील मिश्रा, विनय पांडे आदि मौजूद थे।
त्रिवेणीघाट में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के तहत शनिवार को गणेशजी को 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में कथावाचक पंडित विनीत त्रिपाठी ने श्रवणकों को दिव्य कथा का रसपान कराया। पंडित जगमोहन मिश्रा ने बताया कि 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को अनंत चौदस पर्व पर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विधि विधानपूर्वक गंगा में विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर सुबह नित्य भोग और आरती, हवन यज्ञ और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत शाम को फूलों की होली और रात्रि नौ बजे श्रीगणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। शनिवार को त्रिवेणीघाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों ने गणेश महाआरती में भी शिरकत की और भगवान श्रीगणेश के दर्शनों का पुण्यलाभ प्राप्त किया।
भगवान श्रीगणेश को लगाए 56 भोग
ऋषिकेश।
शनिवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित बगलामुखी पीठ में गणेश महोत्सव के तहत गणपति बप्पा को 56 भोग लगाए गए। पीठाधीश्वर स्वामी राहुलेश्वरानंद ने बताया कि 11 दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सबह श्रीगणेश जी की आरती का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में देरशाम विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की। पीठाधीश्वर ने बताया कि रविवार को महोत्सव के समापन अवसर पर गणेशजी की प्रतिमा का त्रिवेणीघाट पर गंगा में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान महेश पटेल, हरीश अरोड़ा, मनोज पटेल , सतेंद्र रस्तोगी, लालजी भाई पटेल, आकाश लाड़वा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जारी
विकास सनवाल