{"_id":"5ba6a390867a557ebf6cc5a4","slug":"15376474844-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट : अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट : अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती/ऋषिकेश। इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। शनिवार को मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में आयोजित बैठक में सचिव दिलीप जावलकर ने अगले माह आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर की जा रही तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तैयारियों के मद्देनजर किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और की गई तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने जीएमवीएन के विश्रामगृह में अतिथियों के ठहरने और भोजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुनिकीरेती नगर पालिका को नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और निकाय के अंतर्गत सड़कों व पार्कों के सौदर्यीकरण के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम को क्षेत्र की पथ प्रकाश व्यवस्था और झूलते तारों को व्यवस्थित करने को कहा है। वहीं सिंचाई विभाग को जीएमवीएन गंगा रिसॉर्ट से श्याम नारायण आश्रम घाट आरती स्थल तक आस्थापथ व गंगाघाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य इसी माह अंतिम सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी एनएच महकमे से मुख्य हाईवे में निर्माण संबंधी कार्यों को समय पर पूरा कराने को कहा है। सचिव ने बताया कि अक्तूबर माह में देहरादून में होने वाले इन्वेस्टर्स मीट के दौरान काफी संख्या में देसी-विदेशी उद्योगपतियों का तीर्थनगरी में आगमन होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, एडीएम कृष्णकुमार तिवाड़ी, जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा, उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, पीडब्ल्यूडी एनएच के एई राजीव शर्मा, ऊर्जा निगम के एसडीओ सौरभ चमोली, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
तीर्थनगरी में उद्योगपतियों का होगा भव्य स्वागत
मीडिया से बातचीत करते हुए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सात अक्तूबर को देहरादून के रायपुर स्टेडियम में करीब एक हजार इन्वेस्टर्स के जुटने की संभावना है। इसी दिन शाम को सात से आठ सौ लोगों के तीर्थनगरी भ्रमण पर आने का संभावित कार्यक्रम है। इस दौरान इन्वेस्टर्स को अपनी संस्कृति व कला से रूबरू कराने के लिए कार्यक्रम के साथ ही सांध्यकालीन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इन्वेस्टर्स के ठहरने व भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट विश्रामगृह में की गई है। मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ ही स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। गंगा आरती के बाद प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सांध्यकालीन गंगा आरती व भजन संध्या में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खासतौर पर मौजूद रहेंगे।