{"_id":"5ba673e0867a55239a792686","slug":"153763527712-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास परिसर में राष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास परिसर में राष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में राष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण 13 राज्यों के करीब 270 एनसीसी कैडेट्स (पुरुष) प्रतिभाग कर रहे हैं। द्वितीय चरण में एनसीसी बालिका कैडेट्स प्रशिक्षण लेंगी।
शनिवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित कृत्रिम रॉक में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित राष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन चार यूके एनसीसी स्वतंत्र कंपनी पौड़ी की ओर से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि एनसीसी रुड़की के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेेंद्र भाटिया ने कहा कि कैडेट्स को पर्वतारोहण, तैराकी आदि विधाओं में कुशल होना चाहिए। साहसिक कार्य कैडेट्स की गुणों में शामिल होने चाहिए। आयोजन समिति के ले. एसएस बिष्ट ने कहा कि शिविर में 13 राज्यों 270 पुरुष कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इसके बाद 27 सितंबर से द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिका कैडेट्स प्रतिभाग करेंगी। प्रशिक्षण शिविर में कृत्रिम रॉक के अलावा सुपाणा गांव के समीप कैडेट्स को प्राकृतिक रॉक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का समापन दो अक्तूबर को होगा। इस अवसर पर कर्नल पारस, कर्नल अखिलेश खन्ना, सूबेदार लक्ष्मण सिंह, हवलदार संतोष आदि मौजूद थे।
इन राज्यों के कैडेट्स कर रहे प्रतिभाग
उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर