{"_id":"5ba2b2e2867a557ec4198ec3","slug":"153738926413-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्यूंदरा गांव में तीन दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्यूंदरा गांव में तीन दिन से बिजली गुल
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी। चकराता तहसील क्षेत्र के भ्यूंदरा गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तीन दिन पूर्व पिनाल खड्ड के पास गांव को जाने वाली बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। भ्यूंदया गांव में 150 की आबादी निवासी करती है। स्थानीय ग्रामीण चंदराम नौटियाल, सुंदराम, प्रीतम, सूरत राम, रामलाल आदि का कहना है कि बिजली नहीं होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे की आगोश में समा जाता है। जिन्हें इन दिनों जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। जल्द ही छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ऐसे में लाइट न होने से छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उधर, इस संबंध में सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जेई को निर्देशित किया जा चुका है। दो से तीन दिन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।