{"_id":"5ba12dcb867a55014042dd26","slug":"153728965713-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलंग्रा गांव पहुंची नंदा देवी लोकजात यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलंग्रा गांव पहुंची नंदा देवी लोकजात यात्रा
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। नंदा देवी लोकजात यात्रा मंगलवार को ल्वाणी गांव से रात्रि प्रवास के लिए उलंग्रा गांव पहुंची। ल्वाणी गांव में ब्रह्ममुहूर्त में आचार्यों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ नंदा देवी की पूजा की।
ध्याणियों और ग्रामीणों ने मां नंदा को रोंट, आरसे, वस्त्र और आभूषण अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों ने लोकजात यात्रा को बमणबेरा गांव की सीमा तक पहुंचाया। यहां कुनियाल ब्राह्मणों ने देवी की दुर्गा शप्तसती मंत्रों से पूजा की। इसके बाद ग्रामीणों ने मां नंदा को उलंग्रा गांव की सीमा तक पहुंचाया। जहां पर उलंग्रा गांव के ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों के साथ देवी का भव्य स्वागत किया। बुधवार को नंदा देवी लोकजात यात्रा उलंग्रा से रात्रि प्रवास के लिए बेराधार गांव जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह फर्स्वाण, सुरेश कुनियाल, केशर सिंह, हरी दत्त, उमेेश चंद्र, रमेश चंद्र, नंदी कुनियाल, मंजु कुनियाल और बिमला देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।