{"_id":"5b9be8ba867a557eb34145ea","slug":"15369442974-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी छात्र सेना ने देवप्रयाग में निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी छात्र सेना ने देवप्रयाग में निकाला विजय जुलूस
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र संगठन पहाड़ी छात्र सेना (पछासे) ने शहर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान संगठन से जुडे़ छात्र-छात्राएं बोल पहाड़ी हल्ला बोल का नारा बुलंद करते शहर से 4 किलोमीटर दूर राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के परिसर तक पहुंचे।
छात्रसंघ चुनाव में उतरा पछासेे देवप्रयाग व नैनीडांडा (पौड़ी) महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद कब्जाने में सफल रहा है। देवप्रयाग में पछासे ने सभी पदों पर एकतरफा जीत हासिल करते एबीवीपी को करारी मात दी। शुक्रवार को पछासे के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल की अगुवाई में निकले जुलूस में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत रावत, उपाध्यक्ष कुसुम राणा, सचिव राधा रावत, यूआर संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष नीरज पंचपुरी सहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप जियाल व प्रदीप कुमार भी शामिल हुए। इस मौके पर जीत से उत्साहित जियाल ने कहा कि पछासे का गठन पहाड़ के छात्र-छात्राओं की पहचान व अस्तित्व के लिए हुआ है।