{"_id":"5b9a9747867a55787b0272be","slug":"153685791110compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से दोपहर डेढ़ बजे बंद हो गया जो देर शाम तक खोला नहीं जा सका। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ दर्शन को जा रहे करीब 300 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोका गया है।
लामबगड़ में हाईवे बंद होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य होने के बाद भी लामबगड़ में अपराह्न करीब डेढ़ बजे चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए और हाईवे बंद हो गया। यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीर्थयात्रियों को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। मेकाफेरी कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम सामान्य होने पर हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो