{"_id":"5b997a4a867a557ff8301f7a","slug":"153678495419-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरितालिका तीज: मेले से दिया नेपाली,गढ़वाली एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरितालिका तीज: मेले से दिया नेपाली,गढ़वाली एकता का संदेश
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हरितालिका तीज मेले में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची गोरखाली समाज की महिलाओं ने तीज गीतों पर जमकर नृत्य किए। प्राचीन सिद्धपीठ होस्यारी देवी माता ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की व मेले का लुत्फ उठाया। प्रतीतनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ होस्यारी देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित हरितालिका तीज मेले में रायवाला समेत आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
इस दौरान खाने पीने के स्टॉल, बच्चों के खेल खिलौने और झूलों से सजे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी प्रबंधक सुभाष भट्ट ने बताया कि विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा पाठ संपन्न कराया गया। दोपहर बाद तीज व्रत रखने वाली गोरखाली समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर तीज गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर सिद्धेश्वर, उर्मिला नौटियाल, इवकला शर्मा, वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।