{"_id":"5b96a2b5867a5501346c26ac","slug":"1536598694917-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतें हुई दर्ज, सभी का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायत निवारण शिविर में 17 शिकायतें हुई दर्ज, सभी का मौके पर हुआ निस्तारण
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 17 शिकायतें दर्ज हुईं और सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जन सुनवाई के दौरान गडोरा गांव के ग्रामीणों ने डबराल नगर के समीप बदरीनाथ हाईवे से हो रहे भू-धंसाव से मकान, होटल, गोशाला और कृषि भूमि को खतरा होने की शिकायत की और इसके जल्द ट्रीटमेंट की मांग उठाई। डीएम ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को क्षति की जांच और प्रभावित क्षेत्र की भूगर्भीय जांच के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पगना-झींझी और सप्तकुंड-झींझी गांव के बीच पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को शीघ्र पुलिया निर्माण और पैदल रास्ते के सुधारीकरण के निर्देश दिए। देवसारी गांव के ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीडीओ को शीघ्र मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम एमएस बर्निया, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा, सीईओ एलएम चमोला सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।