{"_id":"5b96a1ec867a557eb04179de","slug":"15365984922-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में स्वयं सेवियों को देश व समाज सेवा के प्रति किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में स्वयं सेवियों को देश व समाज सेवा के प्रति किया प्रेरित
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। जीआईसी हिंडोलाखाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जिला शाखा टोली वर्ग के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वयं सेवकों को समाज सेवा के लिए प्रति प्रेरित किया गया।
सोमवार को समापन मौके पर प्रदेश संघ चालक व गढ़वाल विवि के प्रो. राकेश भट्ट ने स्वयं सेवकों को शाखा टोली के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संघ का उद्देश्य स्वयंसेवकों में साहस, सामाजिक समरसता, देश प्रेम जैसे भाव पैदा करना है। आनेवाले समय में यही संस्कारवान स्वयं सेवक देश व समाज को शक्तिशाली व गौरवशाली बनाने का काम करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यवाह ज्योति कैंतुरा, जिला प्रचारक मोहन, जिला शारीरिक प्रमुख शरद तड़ियाल, जिला बौद्धिक प्रमुख रार्जेंद्र सेमवाल की ओर से स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। जबकि नगर कार्यवाह शिवमूर्ति, खंड कार्यवाह कमल, खंड प्रचारक चिराग व प्रदीप मोहन, सह खंड कार्यवाह जसपाल, मंडल कार्यवाह राजेंद्र पयाल आदि मौजूद रहे।