फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी

चार माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी

Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
चार माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी
कीर्तिनगर/देवप्रयाग। विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग में तैनात मनरेगा कर्मचारियों को चार माह से वेतन भुगतान न होने पर कर्मियों ने सोमवार को भी कार्यबहिष्कार जारी रखा। कर्मियों ने शीघ्र वेतन भुगतान न किए जाने पर मनरेगा कार्यालय पर तालाबंदी करने के साथ ही उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कीर्तिनगर मनरेगा संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विपिन भंडारी, सचिव प्रकाश नेगी व भगत सिंह राणा, अरविंद, कुलदीप, राजेश, विकास, संजय आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए वेतन भुगतान सहित आठ वर्षों से लंबित यात्रा भत्ता के भुगतान की भी मांग की है। दूसरी ओर विकास खंड देवप्रयाग के मनरेगा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भगवान दत्त भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता कार्यबहिष्कार जारी रखा जाएगा। कार्य बहिष्कार में उप कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा, सतपाल रावत, पंकज रावत, दिनेश सेमवाल, बुद्धिवल्लभ, आशीष सिंह, परमेश चंद्र, विजेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed