{"_id":"5b9403f5867a557f6b0b7b5e","slug":"15364269821compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में एबीवीपी के अमित बनें अध्यक्ष, आर्यन ग्रुप की दिव्या सचिव निर्वाचित-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में एबीवीपी के अमित बनें अध्यक्ष, आर्यन ग्रुप की दिव्या सचिव निर्वाचित-compat
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सचिव पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप की दिव्या ने जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुल पाया। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित मिश्रा ने जीत दर्ज की। जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर परिषद के ही विपिन फस्र्वाण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। छात्र संघ चुनाव प्रभारी डा. शिवचंद सिंह रावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित मिश्रा ने एनएसयूआई के प्रकाश सिंह को 231 मतों से हराकर जीत हासिल की। अमित को 957 और प्रकाश सिंह को 726 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ कुमार (972) ने सुभाष पुरोहित (677) को 295 मतों से हराया। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप की दिव्या (858) ने एबीवीपी के जय भंडारी (795) को 63 मतों से परास्त किया। सहसचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व कार्यकारिणी सदस्य (छात्रा प्रतिनिधि) मीना पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। प्राचार्य डा. केएल मालगुड़ी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।