फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मास्टर प्लान से चिह्नित होंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

मास्टर प्लान से चिह्नित होंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान से चिह्नित होंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
मास्टर प्लान से चिह्नित होंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। मास्टर प्लान 2011 में दर्शाए गए शहर के आवासीय इलाकों में बने व्यावसायिक भवनों को एचआरडीए की टीम सर्वे करने जा रही है। इसके लिए उपजिलाधिकारी ने प्राधिकरण के पांच अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम ऐसे भवनों का चिह्निकरण कर संबंधित भवन स्वामियों को नोटिस जारी करेगी।
ये दिशा निर्देश एसडीएम हर गिरि ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों के दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अभी तक की कार्रवाई का फीडबैक भी लिया। एसडीएम के अनुसार नगर में आवासीय इलाके मास्टर प्ला 2011 में दर्शाए गए हैं। लिहाजा, उसी के तहत संबंधित क्षेत्र में व्यावसायिक भवनों का चिह्निकरण किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के अधिशासी अभियंता समेत पांच अधिकारियों की टीम गठित की गई है। यह टीम सर्वे के बाद आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठान का चिह्निकरण संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी करेगी। इसके लिए एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को नोटिस तामिल कराने के लिए अतिरिक्त मैन पावर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नोटिस देने में हंगामा होने पर पुलिस की व्यवस्था का भरोसा भी दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कर अधीक्षक निशात अंसारी, एचआरडीए के सहायक अभियंता जीसी भट्ट, अवर अभियंता राजेंद्र बहुगुणा, पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे डोईवाला डिवीजन के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना, पीडब्ल्यूडी अस्थाई डिवीजन ऋषिकेश के सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा, अवर अभियंता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वालों पर होगी सख्ती
ऋषिकेश। एसडीएम हर गिरि ने स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत की जा रही कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नोटिस डाक से नहीं, बल्कि कर्मचारी के हाथ से संबंधित तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर कोई नहीं मिलने पर उक्त स्थान पर नोटिस चस्पा कर उसकी वीडियोग्राफी भी कराने के लिए कहा गया है।
एचडआरडीए देगा 2093 नोटिस
एचआरडीए ने 2093 अवैध अतिक्रमण पूर्व में चिह्नित किए थे। इन सभी लोगों को प्राधिकरण की ओर से नोटिस जारी करने की तैयारी है। एसडीएम हर गिरि ने बताया कि चिह्नित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा जाएगा। सही जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोनिवि ने चिह्नित किए 350 अतिक्रमण
लोक निर्माण विभाग की ऋषिकेश अस्थाई डिवीजन ने देहरादून मार्ग, रेलवे रोड, हरिद्वार बाईपास मार्ग और पशुलोक बैराज रोड पर लगभग 350 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि 259 अतिक्रमण शहर की आंतरिक मार्गों पर हैं। सभी को कर्मचारी भेजकर नोटिस तामील कराए जा रहे हैं।
नेशनल हाईवे पर हैं 145 अवैध कब्जे
एनएच पीडब्ल्यूडी महकमे के मुताबिक शहर में ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर 141 अवैध कब्जे हैं। एनएच की डोईवाला डिवीजन के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना के अनुसार इनकी सूची मांग ली गई है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर संबंधित व्यक्ति के नहीं मिलने पर उक्त स्थान पर ही नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा।

निगम को मिले 15 और अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को भी आदर्शग्राम क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्निकरण कार्य जारी रखा। अभियान के तहत टीम ने 15 अतिक्रमण चिह्नित किए। अभी तक 1127 के अलावा 66 नए अतिक्रमण टीम ने चिह्नित किए हैं। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अब तक 1193 अतिक्रमण निगम क्षेत्र में दर्ज कर लिए गए हैं। 216 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें 141 तिलक रोड और 71 नोटिस मनीराम मार्ग व हीरालाल मार्ग पर दुकानदारों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed