{"_id":"5b92d94b867a557eb3413d61","slug":"15363505258-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने लिया रेलवे स्टेशन डोईवाला का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने लिया रेलवे स्टेशन डोईवाला का जायजा
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम ने लिया रेलवे स्टेशन डोईवाला का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। डीआरएम मुरादाबाद मंडल ने शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन डोईवाला का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने और आरक्षण सुविधा बहाल करने की मांग रखी।
डीआरएम मुरादाबाद मंडल एके सिंघल शुक्रवार दोपहर डोईवाला रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने पैनल रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष और प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर एके नरूला ने डीआरएम को स्टेशन की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता पन्नालाल गोयल ने डीआरएम से रेलवे स्टेशन में सुविधाओं को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से डोईवाला स्टेशन पर आरक्षण सुविधा बंद होने से लोगों को देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मुख्य ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से काफी असुविधा हो रही है। ऐसे में विशेषकर नैनीताल जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की जरूरत है। कांग्रेस नेता पन्नालाल गोयल ने बताया कि डीआएम ने सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने के लिए आश्वासन दिया है।