फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यावरण बचाने को पौधरोपण को बनाना होगा मुहिम

पर्यावरण बचाने को पौधरोपण को बनाना होगा मुहिम

Fri, 07 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण बचाने को पौधरोपण को बनाना होगा मुहिम
पर्यावरण बचाने को पौधरोपण को बनाना होगा मुहिम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। पर्यावरण संवर्धन के लिए संत मदर टेरेसा चिल्ड्रेन एकेडमी में बृहस्पतिवार को छात्र छात्राओं को पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलीथिन के बहिष्कार का संकल्प भी लिया।

मालवीयनगर स्थित विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाध्यापक रीना जायसवाल ने विद्यार्थियों को पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के तहत शपथ दिलाई। इस मौके उन्होंने छात्रों को पॉलीथिन के बहिष्कार के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जल व पर्यावरण के असंतुलन के चलते मौसम का चक्र बदलने लगा है। बदलते पर्यावरण से पहाड़ों पर भूस्खलन, बिना मौसम बारिश का कहर जैसे परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसा वनों के अंधाधुंध दोहन से रहा है। इसके लिए हम सबको पौधरोपण को मुहिम बनाकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना होगा। इस अवसर पर अमित जायसवाल, प्रियंका, सुमन, शिवानी, सौम्या, शांति, वसुधा, सरिता, रूबी, राधा, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed