{"_id":"5b8977a142c79246452e011d","slug":"153573570015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं ने किया जल संस्थान के ईई का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति न होने पर उपभोक्ताओं ने किया जल संस्थान के ईई का घेराव
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त होने से नगर में दस दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। शुक्रवार को 11वें दिन भी पेयजल आपूर्ति न होने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि डीएम के निर्देश के बावजूद पेयजल आपूर्ति सुचारु करने में लेटलतीफी की जा रही है। जल संस्थान के अधिकारियों ने शनिवार से सुचारु पेयजल आपूर्ति का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित के नेतृत्व में ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सैनी का घेराव किया। उपभोक्ताओं और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी ने कहा कि 20 अगस्त को अमृत गंगा पेयजल योजना का सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से निगम पेयजल लाइन का सुधारीकरण नहीं करा पाया है। नगर के आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति ग्यारह दिनों से ठप पड़ी है। पीने के पानी की व्यवस्था करना मुश्किल बना है और जल संस्थान नगर में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं कर पा रहा है। उपभोक्ताओं की ईई के साथ आधा घंटे तक बहस हुई। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। ईई जैन ने शनिवार से नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इस मौके पर रोहित पुरोहित, अमित, महेंद्र रावत, मनोज, सुरेंद्र सिंह रावत, अरविंद, मातबर सिंह, जेपी सती और पीसी भट्ट आदि मौजूद थे।