{"_id":"5b881eae42c792464c73e935","slug":"15356473931-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव के मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद चुनाव के मतगणना आज
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार (आज) को होगी। 21 अगस्त को मतगणना के दौरान चुनाव अधिकारी ने सीटीओ से चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश मिलने की बात कह कर मतगणना रोक दी थी। चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर अब शनिवार को मतगणना होगी।
बीते 21 अगस्त को गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के लिए मतदान किया गया था। 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 3 बजे से मतगणना शुरू की गई थी, लेकिन करीब साढे़ तीन बजे चुनाव अधिकारी विजयनानंद बहुगुणा ने मतगणना को रुकवा दिया था। चुनाव अधिकारी का कहना था कि सीटीओ/उपनिबंधक सोसाइटी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने को कहा है। बहुगुणा ने बताया कि अब मतगणना शनिवार को की जाएगी। इस संबंध में हाईकोर्ट से आदेश जारी किए गए हैं।