{"_id":"5b881e8742c79246435d7eb9","slug":"15356473548-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर देवलधार में सड़क धंसने से एक मारुति कार करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सेना के दो जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
बणद्वारा गांव के प्रदीप रावत और सतीश नेगी दोनों सेना में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे प्रदीप और सतीश कोटेश्वर गांव के राकेश बिष्ट के साथ कार से बैरांगना बस स्टैंड तक जा रहे थे। इसी दौरान भूस्खलन क्षेत्र देवलधार में कार अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना गोपेश्वर को दी और स्वयं रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला। इसके बाद निजी वाहनों से घायलों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार प्रदीप की है और वही कार चला रहा था। प्रदीप के सिर पर गंभीर चोटें आने पर उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।