{"_id":"5b881e8142c79246633fe59b","slug":"15356473486-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया है। पहले दिन 5 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं नामांकन से पूर्व जय हो छात्र संगठन ने बाजार में जुलूस निकाला। शुक्रवार (आज) को नामांकन की अंतिम तिथि है।
बृहस्पतिवार से विवि में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कराए गए 5 प्रत्याशियों के नामांकन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर 2-2 प्रत्याशियों ने और सचिव पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। साथ ही लगभग 39 संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के प्रत्याशी संदीप राणा व जय हो ग्रुप के प्रत्याशी अमित प्रदाली, उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल सोनी व नवीन चंद्र और सचिव पद के लिए आशीष राणा ने नामांकन कराया। बिड़ला परिसर के चुनाव अधिकारी प्रो. एन. सिंह ने बताया कि शुक्रवार दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। दूसरी ओर प्रतिबंध के बावजूद क्लास गेदरिंग हो रही है। हजारों की संख्या में प्रिंटेड प्रचार सामग्री बांटी जा रही है।