{"_id":"5b87045442c79252c658365b","slug":"153557511220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में चला सफाई अभियान
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में चला सफाई अभियान
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में बुधवार को कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर अभियान का कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय कैंपस और क्लासरूम में फैली गंदगी को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रांगण में क्यारियों को भी तैयार किया। बताया गया कि तैयार की गई क्यारियों में शुक्रवार को फूलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष व स्वच्छता अभियान समिति की अध्यक्ष डॉ. सीमा पांडे ने बताया कि सफाई अभियान में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।