{"_id":"5b87043942c79246300f6b2d","slug":"153557508616-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सितंबर से होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सितंबर से होंगी संस्कृत प्रतियोगिताएं
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से छह सितंबर से राज्य के सभी विकास खंडों में संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत संस्कृत नाटक, समूह गान, नृत्य, श्लोकोच्चारण, आशुभाषण, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि राज्य में संस्कृत के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष यह प्रतियोगिताएं छह व सात सितंबर को आयोजित की जाएंगी।
संस्कृत प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से 10वीं तक और वरिष्ठ वर्ग के कक्षा 11 से आचार्य एमए तक सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र प्रतिभाग करेंगे। बताया कि खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 12 व 13 सितंबर को जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। जबकि जनपद स्तर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें संस्कृत अकादमी के सचिव की देखरेख में 19 व 20 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली ब्लॉक से राज्य स्तर तक की संस्कृत प्रतियोगिताएं इस साल पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर भी 22 व 23 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इनका आयोजन भी संस्कृत अकादमी की ओर से किया जाएगा। जिसमें सभी छह प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाली टीमें प्रतिभाग करेंगी।
जारी