फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी छात्र संघठन ने फूंका सरकार और उच्च शिक्षा विभाग का पुतला

एबीवीपी छात्र संघठन ने फूंका सरकार और उच्च शिक्षा विभाग का पुतला

Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी छात्र संघठन ने फूंका सरकार और उच्च शिक्षा विभाग का पुतला

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ही भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। सरकार और विवि प्रशासन से नाराज छात्र संगठन ने बुधवार को सरकार और विवि प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र स्नातक स्तर पर लगातार सेमेस्टर प्रणाली का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार छात्रों की नहीं सुन रही है। ऐसे में मजबूर छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

बुधवार को एबीवीपी के छात्र नेता और महाविद्यालय के यूआर अंकित रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अंकित रावत ने कहा कि तीन साल से महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली शुरू की गई, लेकिन महाविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के लिए न बेहतर व्यवस्थाएं हैं और न शिक्षक। स्नातक स्तर पर सेमेस्टर के परिणाम देर से आने के साथ ही कला संकाय में ही कई छात्र-छात्राएं फेल हैं। उन्होंने कहा कि कई बार महाविद्यालय, विवि प्रशासन और उच्च शिक्षा मंत्री से समस्या के बारे में वार्ता की गई, लेकिन सकारात्मक हल नहीं निकला। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी के जिला संयोजक मयंक डिमरी, मीडिया प्रभारी प्रभात नेगी, संजय जुयाल, करिश्मा गुसाईं, अभिनव बेंजवाल, वंदना, पंकज नेगी, दीनू पिंडारी, ममता, दिव्या, राहुल और लवली रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed