{"_id":"5b85804642c792465c2ca877","slug":"15354757712-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई लकड़ी की पुलिया, आवाजाही हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई लकड़ी की पुलिया, आवाजाही हुई सुचारु
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। थैंग गांव के ग्रामीणों ने थौली नाले में क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया को श्रमदान कर आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया है। गत जुलाई में भारी बारिश के कारण पुलिया नाले का जलस्तर बढ़ने से बह गई थी। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई और तहसील प्रशासन के अधिकारियों पुलिया निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन इस ओर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। अब सरकार की ओर ताकने के बजाय ग्रामीणों ने स्वयं के संसाधनों से ही लकड़ी की पुलिया का निर्माण कर इसे आवाजाही लायक बना दिया है। ग्रामीणों को इस पुलिया को बनाने में चार दिन का समय लगा।
मारवाड़ी-थैंग मार्ग पर थौली नाले में निर्मित पुलिया जुलाई की बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से बह गई थी। ग्रामीण प्रकाश पंवार का कहना है कि कई बार पीएमजीएसवाई और तहसील के अधिकारियों से पुलिया निर्माण की मांग उठाई, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब थक हारकर ग्रामीणों ने स्वयं पुलिया तैयार की है।