{"_id":"5b84641242c792465c2ca6ff","slug":"15354030151-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी, गढ़वाल, मुनिकीरेती रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी, गढ़वाल, मुनिकीरेती रहे विजेता
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल की ओर से स्व. मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ओपन महिला पुुुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सोमवार को ढालवाला स्थित एमआईटी के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद एक विश्व स्तर के खिलाड़ी के साथ ही देश भक्त भी थे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अवगुणों से दूर रखता है और व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है।
प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच नई टिहरी व कैंपटी के मध्य खेला गया, जिसमें टिहरी ने 5-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मुनिकीरेती व गढ़वाल क्लब के बीच हुआ, गढ़वाल क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज कराई। महिला वर्ग में प्रथम मैच एमआईटी- ए व मुनीकीरेती के मध्य खेला गया, जिसमें मुनिकीरेती ने 4-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मुनीकीरेती बी व एमआईटी बी के मध्य खेला गया, जिसमें मुनीकीरेती ने 2-0 से विजयी हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
निर्णायक मंडल में दीपेंद्र कंडारी, डीपी रतूड़ी, तरनजीत सिंह, शिल्पा, प्रीती, गंभीर सिंह रावत, तरनजीत बेसबाल, सुनील भारद्वाज, सनंत कुमार, शिल्पा ने शामिल रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, तरनजीत सिह, सुनील भारद्वाज, विश्वनाथ राजपूत आदि मौजूद थे।