फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रक्षाबंधन: बहनों ने भाइयों को बांधे रक्षा सूत्र, भगवान से की दीर्घआयु की कामना

रक्षाबंधन: बहनों ने भाइयों को बांधे रक्षा सूत्र, भगवान से की दीर्घआयु की कामना

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन: बहनों ने भाइयों को बांधे रक्षा सूत्र, भगवान से की दीर्घआयु की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...। रविवार को रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर भगवान से उनके दीर्घायु की कामना की। जबकि भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन लिया और उन्हें दक्षिणा के साथ ही यथायोग्य उपहार भेंट किए। रविवार को भाई-बहनों के स्नेह, प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नगर और समीपवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। भाइयों ने अपनी कलाइयों पर बहनों के रक्षासूत्र धारण कर उनकी रक्षा की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर कई स्थानों पर भाइयों ने विवाहित बहनों के ससुराल पहुंचकर हाथों में रक्षासूत्र बंधवाए तो कहीं बहनों ने मायके पहुंचकर भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर ईश्वर से उनके दीर्घायु व सुख, शांति की कामना की। इस मौके पर ग्रामीण इलाकों में पुरोहित पंडितों ने अपने यजमानों के दीर्घजीवन के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधे और यज्ञोपवीत भेंट किए। जनेऊ धारण करने वाले यजमानों ने कुल पुरोहित से प्राप्त यज्ञोपवीत को वर्ष भर तक के लिए धारण किया साथ ही उन्हें दक्षिण, वस्त्र आदि भेंट किए। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जयकृष्ण सेमवाल के अनुसार इस पर्व पर क्षत्रिय लोग भी ब्राह्मणों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। बताया कि यह पर्व यज्ञोपवीत संस्कारों के लिए उचित और सर्वोत्तम पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed