फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बहनों ने बांधा भाईयों की कलाई पर रक्षासृत्र

बहनों ने बांधा भाईयों की कलाई पर रक्षासृत्र

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने बांधा भाईयों की कलाई पर रक्षासृत्र
फोब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन क्षेत्र में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रविवार को सुबह से घरों में पकवान तैयार होने लगे थे। नन्ही बालिकाओं ने अपने भाईयों को रंग बिंरगी और बड़ों ने भाईयों की कलाईयों पर धागे बांधे। दोपहर में राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी डोईवाला स्थित अपनी बहन के आवास पर पहुंचकर राखी बंधवाई।
विज्ञापन

पर्व के दिन नगर के बाजारों में रौनक रही। बाजारों में भीड़ से व्यापारियों में भी उत्साह बना रहा। मुख्य मार्गों पर वाहनों की अधिकता यातायात रेंग रेंगकर चलता रहा। पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में देर शाम तक जुटी रही। क्षेत्र के मुख्य जनप्रतिनिधियों के आवास पर महिलाओं ने पहुंचकर उनको राखियां बांधी। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, रामेश्वर प्रसाद लोधी, विक्रम सिंह नेगी, मोहित शर्मा, गौरव चौधरी, मनीष यादव, कोमल कन्नौजिया आदि तमाम नुमाइंदों ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed