फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना पड़ेगा मंहगा-compat

प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना पड़ेगा मंहगा-compat

Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना पड़ेगा मंहगा-compat

विज्ञापन
श्रीनगर। यहां सरकारी सहायता प्राप्त माडर्न जूनियर हाईस्कूल की प्रबंध समिति के चुनाव में हस्तक्षेप करने पर कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर बिष्ट ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर चुनाव में गड़बड़ी करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सदस्यता पंजीकरण, फार्म वितरण व ड्राफ्ट सहित चुनाव प्रक्रिया के लिए सक्षम अधिकारी की नियुक्ति के भी आदेश दिए हैं।

माडर्न जूनियर हाईस्कूल में लगभग दो साल बाद प्रबंध समिति के चुनाव हो रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय की पूरी व्यवस्था विवादों में है। आलम यह है कि अपर निदेशक (एडी) स्तर के दो अधिकारी विद्यालय की जांच कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में समिति के चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए शिक्षा विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है। इसी क्रम में एडी गढ़वाल मंडल बिष्ट ने बीइओ को पत्र भेजकर कहा है कि प्रबंध समिति के लिए साधारण सदस्य बनाए जाने हैं। संज्ञान में आया है कि विद्यालय से सेवानिवृत्त क्लर्क प्रबंध समिति के सदस्यों के पंजीकरण में गड़बड़ी कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रुप से हस्तक्षेप करता है, तो तत्काल थाने में एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed